Alwar27news // सच के साथ आपके साथ //
पत्रकार,बलविंदर सिंह
वही ग्रामीण जुहूरू खान ने बताया की अस्पताल मे मरीज भटकते रहते है। इलाज के लिए कोई डॉक्टर नहीं मिलता। अस्पताल नहीं पशुखाना बना रखा है।
मुबारिकपुर सीएचसी पर डॉक्टर की मनमानी चल रही है। अस्पताल का समय 9 बजे से 3 बजे तक है। लेकिन डॉक्टर सप्ताह मे दो या दिन के लिए आते है और करीब 1 घंटा देरी से आते है और समय से पहले ही वापिस लौट जाते है। विभाग के नियमानुसार डॉक्टर कों मुबारिकपुर मे ही रहना चाहिए लेकिन वह यहाँ नहीं रूकते।
ऐसे मे आपातकालीन स्थितियों मे मरीजों कों भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और मजबूरी मे झोलाछाप डॉक्टरो कों दिखाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। गर्भवती महिलाओ कों भी परेशान होना पद रहा है।
अगर प्रशासन शीघ्र ही इस पर ध्यान नहीं देता तो अस्पताल की तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जावेगा।
इस दौरान जितेन्द्र सिंह, सतीश कुमार,नवाबदीन, नवल किशोर, सुनील कुमार, एडवोकेट संजय कुमार,जुहूरू खान, पप्पू प्रजापत सुखविंदर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे
सच के साथ
आपके साथ

