पत्रकार बलविंदर सिंह //Alwar 27 news //सच के साथ
आपके साथ
दशमेश नगर मुबारिकपुर में सिखों के प्रथम गुरू, गुरूनानक देव का प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रधान पूरन सिंह ने बताया की श्री गुरूनानक देव जी की 556 वीं वर्षगाँठ पर उनके जन्मदिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मुबारिकपुर स्थित गुरूद्वारा श्री दशमेश नगर सिंह सभा गुरुद्वारा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जावेगा। 25 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 4 बजे से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। जो मुबारिकपुर मे मुख्य मार्गो से होकर निकाली जाती है। 3 नवंबर से श्रीअखंड साहिब का पाठ प्रारम्भ होगा तथा 5 नवंबर को अखंड पाठ का भोग लगेगा। 10.30 से 3 बजे तक महान कीर्तनियों के द्वारा शब्द गायन किया जावेगा। उन्होंने बताया की गुरु नानक जी का कहना था गुरुपूर्व सिख धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है, जो हर वर्ष अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह दिन न केवल सिखों के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।
गुरु नानक देव जी ने जीवनभर समाज को सत्य, प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। इस दौरान, प्रधान पूर्ण सिंह, सचिव सिंगर सिंह, पूर्व सरपंच बअनत सिंह, रिंकू सिंह,हेड ग्रंथि ज्ञानी मंगल सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा गतका मास्टर,डॉक्टर महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह,ईश्वर सिंह,करनैल सिंह, सुखविंदर सिंह, बूटा सिंह, डॉक्टर सरवन सिंह,कुलवंत सिंह, समस्त ग्रामवासी दशमेश नगर मुबारिकपुर सहित सिख संगत मौजूद रही।
सच के साथ
आपके साथ

