नौगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ पर पानी भरने से आक्रोशित हुए ग्रामीण

20251112 074240.jpg

खबर ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ से.      :-      12 नवंबर 2025

पत्रकार बलविंदर सिंह

     सच का साथ आपके साथ

नौगांवा

रघुनाथगढ़ में सड़क पर पानी भरने से आक्रोशित हुए ग्रामीण

नौगावा तहसील की ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ में सडक पर दुकानों के आगे पानी भरे रहने से परेशान आक्रोशित दुकानदारों एवं ग्रामीणो ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रघुनाथगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने बताया की सड़क के किनारे स्थित कुछ घर अपने गंदे पानी को सडक पर छोड़ देते है। जिससे गाँव की मुख्य सडक पर दुकानों के आगे कीचड युक्त पानी भरा रहता है। रोजाना 3-4 राहगीर व मोटरसाईकिल सवार गिरकर चोटिल होते है। बड़े वाहनों से कीचड़ उछल कर दुकानों में जाती है। दुकानों के आगे पानी भरे रहने से ग्राहक भी दुकान पर नहीं आता। पिछले 2 सालों से इस समस्या का सामना करना पड रहा है।
बच्चों, मरीजों एवं बुजुर्गो कों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
ग्राम पंचायत को कई बार समस्या के समाधान के लिए अवगत करा दिया गया परन्तु उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गईं।
ग्रामीणों ने चेतवानी देतें हुए कहा की यदि प्रशासन के द्वारा दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूर होकर रास्ते पर जाम लगाना पड़ेगाजिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अनिल कुमार, पप्पू, प्रीतम, विक्रम,रूपराम, नंदराम, अजीज डॉक्टर,मनीष, सुंदर, रघुवीर,खुशीराम, महेंद्र, जितेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

सच का साथ

            आपके साथ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *