एचपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी के आरोप में 2 गिरफ्तारः कटिंग मशीन और ड्रिल मशीन सहित उपकरण बरामद

20260915 101246

Alwar 27 news (सच के साथ आपके साथ)नौगांवा थाना पुलिस ने एचपीसीएल पाइपलाइन से तेल चोरी की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पाइपलाइन में सेंध लगाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण भी बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर एएसपी मुख्यालय अलवर परमेश्वर लाल, वृत्ताधिकारी रामगढ़ और थाना प्रभारी हरदयाल सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जसवीर उर्फ जस्सू उर्फ पोलार्ड (42) पुत्र रोहताश, निवासी हुमायुपुर, थाना सालावास, जिला झज्जर (हरियाणा) और जसवीर उर्फ सोनू (32) पुत्र कृष्ण सिंह, निवासी लडायन, थाना सालावास, जिला झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कटर मशीन, ड्रिल मशीन और प्रेशर मशीन सहित कई अन्य उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *