Alwar 27 news (सच के साथ आपके साथ)नौगांव नगरपालिका चुनाव के फाइनल परिणाम में भाजपा ने 20 में से 13 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट आई, जबकि 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। भाजपा ने बहुमत के लिए जरूरी 11 सीटों का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। वार्ड 19 में भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नौगांवा नगरपालिका के कुल 20 वार्डों में से वार्ड 19 से राजेश सिंह निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इन वार्डों में कुल 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 19, कांग्रेस के 7 और 48 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।












