Alwar 27 news/// सच के साथ आपके साथ///
श्री सुधीर चौधरी (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अलवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ऑनलाईन ठगी, सैक्सटोर्शन, ओएलएक्स, म्यूल अकाउन्ट, फर्जी एटीएम, फर्जी सिम (POS) आदि फ्रॉड के विरुद्ध श्री दीपक कुमार (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला अलवर डॉ० प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला अलवर व श्री पिन्टु कुमार (आर.पी.एस.) वृताधिकारी वृत रामगढ़ के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर विभिन्न तरीकों से ऑनलाईन साईबर ठगी करने वालों (साईबर अपराध) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
(थाना नौगावा)
ईलाका थाना नौगावां श्री हरदयाल सिंह पु.नि. गठित टीम द्वारा साईबर ठगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आसूचना तंत्र व तकनीकी साधनों की सहायता से ईलाका थाना के मुबारिकपुर क्षेत्र में दबिश देकर कार्यवाही करते हुए सोशल मिडिया प्लेटफार्म के माध्यम से स्वंय को भारतीय सेना में अधिकारी बताकर पुराने वाहनो को सस्ते दामो मे बेचने व पुराने नोटो व सिक्को को मंहगे दामो मे खरीदने का प्रलोभन देकर साइबर ठगी करने वाले 01 साइबर ठग गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त 04 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड बरामद कर प्रकरण पंजीकद्ध कर अनुसंधान जारी है।
बरामदगीः- 04 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड
गिरफ्तार आरोपीः- 1. अरमान 21 साल जाति मेव निवासी झारपुरी पुलिस थाना पिनगवां जिला नूंह मेवात हरियाणा
साइबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत सोशल मिडिया प्लेटफार्म के माध्यम से स्वंय को भारतीय सेना मे अधिकारी बताकर पुराने वाहनो को सस्ते दामो मे बेचने व पुराने नोटो व सिक्को को मंहगे दामो मे खरीदने का प्रलोभन देकर साइबर ठगी करने वाले 01 साइबर ठग गिरफ्तार व घटना मे प्रयुक्त 04 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड बरामद ।

