निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान की मांग, स्कूल शिक्षा परिवार ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

img 20260811 wa0144

Alwar27news // सच के साथ आपके साथ//स्कूल शिक्षा परिवार रामगढ़ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा।
एसएसपी के संरक्षक मुरारी दहिया ने बताया क
कि प्रदेश के निजी विद्यालयों को लंबे समय से विभिन्न आर्थिक एवं प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। विद्यालयों के संचालन, विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रोजगार तथा विद्यालय संचालकों पर बढ़ते आर्थिक भार को लेकर संचालकों में चिंता बनी हुई है।

ज्ञापन के माध्यम से सरकार से निजी विद्यालयों की समस्याओं पर संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक समाधान एवं राहत प्रदान करने की मांग की गई। विद्यालय संचालकों ने कहा कि निजी विद्यालय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं।

विद्यालय संचालकों ने रामगढ़ विधायक से आग्रह किया कि वे निजी विद्यालयों की समस्याओं एवं मांगों को सरकार तथा संबंधित विभाग के समक्ष प्रभावी रूप से रखें और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करें।विद्यालय संचालकों ने संगठन की एकजुटता के साथ निजी विद्यालयों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं सकारात्मक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राजकुमार यादव, तेजसिंह चौधरी, विक्रम फांसल, राहुल चौधरी, पूरन चौधरी सहित अन्य विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *