Alwar 27 news/// सच के साथ आपके साथ///नौगांवा थाना पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान के तहत महंगी साड़ियों को सस्ते दाम में बेचने
वाले प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर लोगो से 15,74,388 रूपये की साईबर ठगी करने वाले एवं साईबर ठगो को खाते व क्यूआर कोड उपलब्ध करा कर कमीशन प्राप्त करने वाले दो साईबर ठग गिरफ्तार कर उनके पास से चार मोबाईल फोन,दस सिम कार्ड व 6 ए.टी.एम. बरामद किए।
नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल यादव ने बताया कि अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑनलाईन ठगी, सैक्सटोर्शन, ओएलएक्स, म्यूल अकाउन्ट, फर्जी एटीएम, फर्जी सिम आदि फ्रॉड के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए रामगढ़ वृताधिकारी के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा आसूचना तंत्र व तकनीकी साधनों की सहायता से थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के जंगलो में दबिश देकर कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से सिल्क की मंहेंगी साडी सस्ते रेट मे बेचने वाले प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर लोगो से 15,74,388 रूपये की साईबर ठगी करने वाले दो साईबर ठग इंसाफ पुत्र टुण्डल जाति मेव उम्र 25 साल निवासी बरामदा एवं आरिफ पुत्र इकबाल जाति मेव उम्र 23 साल निवासी मोहम्मदपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी खाते व क्यूआर कोड उपलब करा कर कमीशन प्राप्त करते है। साईबर ठगो को गिरफतार साईबर ठगों से चार मोबाईल फोन व दस सिम कार्ड व 6 ए.टी.एम.बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दोनो साईबर ठगो के द्वारा करोडो रूपयो की साईबर ठगी की बारदात करने की सम्भावना है। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।
महंगी साडिया सस्ते दाम पर बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो सायबर ठग गिरफ्तार

