ईद के अवसर पर शांति और सद्भावना बनाए रखने को लेकर थाना अधिकारी ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित की।

img 20260527 wa0007

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///28 मई को मनाई जाने वाली ईद के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सद्भावना बनाए रखने को लेकर कस्बा अलावडा़ में थाना अधिकारी अजीत बड़सरा ने कस्बा अलावडा़ सहित आसपास के प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित की।
बैठक में थाना अधिकारी ने लोगों से संदिग्ध व्यक्तिय जिन पर कि धार्मिक भावनाएं भड़काने की आशंका हो ऐसे लोगों के बारे में थाना अधिकारी या चौकी प्रभारी को सूचना देने को कहा। साथ ही कहा कि क्षेत्र में अनेक धर्म के लोग रहते हैं। और सभी धर्म के लोगों को अपने अपने धार्मिक त्यौहार हर्षोल्लास से मनाने का हक है हमें चाहिए कि हम भी उनकी खुशियों में शामिल रहे।किसी प्रकार का व्यवधान पैदा ना करें।
बल्कि व्यवधान पैदा करने वाले असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखें।
28 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा इसके लिए हम और आप सभी असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखें।
साथ ही थाना अधिकारी ने मौजूद लोगों से क्षेत्र की सार्वजनिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनसे सार्वजनिक समस्या समाधान के सुझाव मांगे ।
इस दौरान पूर्व पार्षद लक्ष्मीचंद सैनी ने बताया कि गत वर्ष हमारे गांव के आसपास लगे किसानों के बोरिंगों से कापर की केवल चोरी की घटनाएं हुई थी और चोरी करने वाले युवकों का पता चल गया लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने से ऐसे लोगों के हौंसले बुलंद होते हैं।इस पर थाना अधिकारी अजीत बड़सरा ने चौकी प्रभारी जोगिंदर सिंह को निर्देश दिए कि आप क्षेत्र में गस्त लगा ऐसे लोगों के परिजनों से बात कर शांति से समझा आंइदा ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद करें यदि फिर भी नहीं मानते तो उन्हें गिरफ्तार करें।
बैठक में थाना अधिकारी अजीत बड़सरा, चौकी प्रभारी जोगिंदर सिंह, कांस्टेबल रोहित व अन्य स्टाफ, सरपंच जुम्मा खान, पूर्व सरपंच , पूर्व सरपंच कमलचंद, शशीकांत शर्मा, खेमचंद शर्मा,
मिलकपुर सरपंच गुलाब सिंह सैनी, चौमा सरपंच रघुवीर सैनी, पूर्व सरपंच गोरधन सिंह ओड़ राजपूत,कमरू खां डीलर, वेदप्रकाश गुर्जर,जाडो़ली से धर्मपाल राजपूत, मांदला से सहिमा खान,बजरंग , गुजरपुर से पूर्व पार्षद लक्ष्मीचंद सैनी, रत्तीराम छिलवाड़, गुरनाम सिंह सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *