ट्रैक्टर की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, पिता का इकलौता सहारा छीना

img 20260526 wa0006

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// मुबारिकपुर ग्राम पंचायत में एक रविवार शाम एक परिवार पर दुःखो का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब उनका इकलौता बेटा दुघर्टना का शिकार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर निवासी रविंद्र पुत्र नेकीराम जाति मेघवाल उम्र करीब 24 वर्ष अपनी रिश्तेदारी में पहाड़ी की तरफ जा रहा था। पहाड़ी के पास रोडियो से भरे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का अगला पहिया उसके पेट पर चढ़ गया । जिससे वह गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से गंभीर घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर को पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

6 माह पहले हुई थी शादी

मृतक रविंद अपने माता पिता का इकलौता सहारा था। करीब 6 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। विवाहिता की मेंहदी अभी सूखी भी नहीं थी कि परिजनो पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *