निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जल से भरे कलश धारण कर मंदिर पहुंची महिलाएं, राहगीरों को पिलाया शरबत

img 20260626 wa0027

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा, मुबारिकपुर एवं आसपास के गाँवों में मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु दर्शन के लिए उतावले नजर आए।
निर्जला एकादशी पर महिलाएं सिर पर जल से भरे कलश धारण कर मंदिर पहुंची। भगवान को भोग-प्रसादी अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भगवान के जयकारे के साथ पूरे शहर में धर्म-कर्म और भक्ति का माहौल बना रहा।

निर्जला एकादशी के अवसर पर नौगांवा एवं मुबारिकपुर में ग्रामीणों के द्वारा दर्जनों स्थानो पर शीतल पेय की छबील लगाई गई, जहां राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा जल, शरबत और अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *