पाटा में ग्रामीण सेवा सीवर का हुआ आयोजित

img 20260625 121918

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा में गुरुवार को सरकारी स्कूल के प्रांगण में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राजस्व, बिजली, पानी, चिकित्सा सहित 22 प्रमुख विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार नौगांवा ने बताया कि राजस्थान में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और सुविधाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। इन शिविरों में ग्रामीणों की सालों पुरानी समस्याओं का तुरंत समाधान कर उन्हें बड़ी सौगातें दी जा रही हैं। प्रशासन ने मौके पर ही समस्याओं का परीक्षण कर हिस्सा शुद्धिकरण और दोहरी नाम प्रविष्टि में सुधार किया, जिससे भूमि अभिलेख दुरुस्त हुए और खातेदारों को बड़ी राहत मिली। पाटा में आयोजित शिविर में वर्षो से लंबित भूमि के 7 बंटवारे किए गया। सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम आबादी विस्तार का  प्रस्ताव तैयार किया गया। 7 परिवारों को मौके पर ही आवासीय पट्टे सौंपे गए। मंगलपशु बीमा योजना के तहत 8 सर्टिफिकेट जारी किए गए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त किया और राज्य सरकार तथा प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना था कि शिविर के माध्यम से उन्हें सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिली और उनकी समस्याओं का पारदर्शी तथा त्वरित निपटारा संभव हुआ।
शिविर में नामांतरण, नाम शुद्धिकरण, हिस्सा शुद्धिकरण, नकल जारी करने और जाति प्रमाण पत्र जारी करने जैसी विभिन्न विभागीय सेवाएं भी प्रदान की गईं। प्रशासन की सक्रियता और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से यह ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *