रामगढ़ में एसआई भर्ती परीक्षा, सख्त जांच के बाद प्रवेशः लेट आए अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, पहली पारी में 163 स्टूडेंट गैर-हाजिर रहे

20260405 160031

Alwar 27 news// सच के साथ आपके साथ// रामगढ़ में रविवार को राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई। मुख्य बाजार स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा में देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।

परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई। मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों और स्कूल स्टाफ ने सघन जांच की। स्कैनिंग मशीन के जरिए हर अभ्यर्थी की बारीकी से चेकिंग की गई। जींस पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके कारण कई परीक्षार्थियों को बाजार से सादे कपड़ेखरीदकर बदलने पड़े।

लेट आने वालों को नहीं मिली एंट्री

सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद कई अभ्यर्थी दौड़ते हुए केंद्र तक पहुंचे, लेकिन नियमों के अनुसार उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिला। इससे कुछ अभ्यर्थियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

प्रशासन की ओर से भी परीक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। रामगढ़ एसडीएम बाबूलाल वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना अधिकारी अजीत बड़सरा ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एग्जाम सेंटर पर 163 अभ्यर्थी गैर-हाजिर

परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह चौधरी ने बताया कि केंद्र पर कुल 360 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 195 उपस्थित रहे और 163 अनुपस्थित थे। पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।

प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार संपन्न कराई जा रही है। गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है और गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं दी जाएगी। सोमवार को भी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *