रामगढ़ क्षेत्र के निवाली में करंट लगने से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौतः हाई वोल्टेज की चपेट में आया, मामला दर्ज

img 20260405 155118

Alwar 27 news //Sach ke sath aapke sath// रामगढ़ थाना क्षेत्र के निवाली गांव में शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर ड्राइवर की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना करीब 2 बजे 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान चीड़वा निवासी रामवीर (26) पुत्र रूप सिंह के रूप में हुई है। रामवीर निवाली गांव के नूर मोहम्मद का ट्रैक्टर चलाता था। घटना के वक्त वह खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ा भर रहा था। तूड़ा भरने के बाद जब वह ट्रॉली पर चढ़कर तिरपाल बांध रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया।

गंभीर हालत में अलवर रेफर

करंट लगने से रामवीर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत रामगढ़ अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम करीब 8 बजे मृतक के भाई सचिन ने रामगढ़ थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

रामवीर शादीशुदा था और उसका एक छोटा बेटा है। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *