Alwar 27 news/// सच के साथ आपके साथ///
22 फरवरी 2026
श्री सुधीर चौधरी (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अलवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ऑनलाईन ठगी, सैक्सटोर्शन, ओएलएक्स, म्यूल अकाउन्ट, फर्जी एटीएम, फर्जी सिम (POS) आदि फ्रॉड के विरुद्ध श्री कांबले शरण गोपीनाथ (आई.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला अलवर व डॉ० प्रियंका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला अलवर व श्री पिन्टु कुमार आपीएस वृताधिकारी वृत रामगढ के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर विभिन्न तरीकों से ऑनलाईन साईबर ठगी करने वालों (साईबर अपराध) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
(थाना नौगावा)
ईलाका थाना नौगावां श्री हितेश शर्मा पु.नि. गठित टीम द्वारा साईबर ठगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आसूचना तंत्र व तकनीकी साधनों की सहायता से ईलाका थाना के अतरिया में दबिश देकर कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेट फार्म फेसबुक वगैरा फर्जी आईडी बनाकर पाँच रुपये के पुराने नोट व पुराने सिक्के को लाखो रुपये में खरीदने बेचने के प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर व अनजान लोगों को व्हाटसएप पर मैसेज (चैटिंग) कर उनको स्वयं को हरशा साई सुरक्षा का अधिकारी बताकर लोगों से साईबर ठगी (पैसे प्राप्त) करने वाला 02 साईबर ठग गिरफ्तार एवं वारदात में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन एवं 02 सिम कार्ड को बरामद किये गये आदि पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
बरामदगीः 02 मोबाईल फोन 02 सिम कार्ड
गिरफ्तार आरोपीः-
01. सौकिन पुत्र जान मोहम्मद जाति मेव उम्र 22 साल निवासी कोटा कला थाना नौगांवा जिला अलवर 02. मुस्तुफा पुत्र नूरहीन जाति मेव उम्र 21 साल निवासी बरामदा पुलिस थाना नौगावां जिला अलवर

