Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// 21 फरवरी 2026
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेघवाल के द्वारा नौगांवा तहसील के गांव शेरपुर निवासी रामकुमार को पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष बनने पर रामकुमार का पार्टी के सदस्यों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं बधाइयां दी गई।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकुमार ने बताया कि आजाद समाज पार्टी भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई है। वह पार्टी एवं समाज हित के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहेंगे। पार्टी के द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंप गई है उसका वह पूरे कर्तव्य के साथ निर्वहन करेंगे।
राजकुमार बने आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष

