Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///
जलदाय विभाग के द्वारा नौगांवा कस्बे मे जगह जगह पेयजल सप्लाई हेतु नई पाईपलाइन डलवाई गई। पाईपलाइन डलवाने के लिए कुछ वर्ष पूर्व बनी सड़कों को जेसीबी की सहायता से उखाड़ डाला। लाइन डालने के बाद पाईपलाइन को दबाकर सड़कों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। जिसके कारण नगरपालिका वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जैन मौहल्ले के निवासी महेश जैन ने बताया कि जलदाय विभाग के द्वारा नौगांवा के खटीक मौहल्ला, गुरूद्वारे के पास एवं जैन मौहल्ले सहित अन्य स्थानों पर पेयजल की नई पाईपलाइन डालने के लिए ठेका दिया था। ठेकेदार ने पाईपलाइन डालने के लिए सड़कों को जेसीबी से उखाड़ डाला। लाइन डालने के समय ठेकेदार ने सड़कों को दुरस्त करने का आश्वासन दिया था। पाईपलाइन डाले हुए करीब 3 माह बीत गए लेकिन ठेकेदार के द्वारा अभी तक सड़कों को सही नहीं करवाया।
जिसके कारण सड़कें उबड- खाबड़ बनी हुई है। बच्चें, बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे है।
साथ ही भारी वाहनो के आवागमन के कारण कनेक्शन भी लीक होने लगे है।
निजी खर्च पर कर रहे सड़क सही
महेश जैन ने बताया कि नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन भी दिया। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। दोनों विभाग एक दूसरे पर को सड़क सही कराने का जिम्मा डालते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड रहे है।
वही खटीक मौहल्ले मे लोग अपने निजी खर्चे पर पैसे एकत्रित के सड़कों को सही करवा रहे है।
पाइपलाइन डालने के लिए खोजी सड़क

