आलमपुर में खनन के समय हुई ब्लास्टिंग से दर्जनों मकानों में आई दरार लोग मे दहशत का माहौल

20260214 075947

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///

नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत चीडवा के गाँव आलमपुर मे आवंटित लीज़ मे खनन के दौरान की गई ब्लास्टिंग से एक दर्जन से अधिक मकानों मे दरारे आ गई। जिससे ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खननकर्ताओ के द्वारा खनन के दौरान अवैध व तेज ब्लास्टिंग के कारण रिहायशी मकानों में बड़ी दरारें आ गई हैं। इस कंपन से मकान गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं और घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं।
साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाहरपुर में भी पट्टियों मे दरारे आ गई और बच्चों का जीवन खतरे मे है। नियमों की अनदेखी कर की जा रही भारी विस्फोटों से चट्टानें कमजोर हो गई हैं और घरों में दरारें आ गई हैं।
ब्लास्टिंग के कारण मकानों के कभी भी ढहने का डर बना हुआ है।

ग्रामीणों ने अलवर जिला कलेक्टर को की शिकायत

ग्रामीणों ने अलवर जिला कलेक्टर को शिकायत में बताया कि नाहरपुर खुर्द की आबादी खसरा नंबर 77 के स्थान पर खसरा नंबर 92 दिखाया गया है जबकि खसरा नंबर 77 में राजस्व रिकॉर्ड में आबादी दर्ज है खसरा नंबर 120,  144, 145 गीता देवी के नाम पर 8 बीघा खातेदारी जमीन है इसे गायब करके इसके स्थान पर खसरा नंबर 75 दिखाया गया है।

खनन विभाग के नियमानुसार आबादी क्षेत्र के 300 मीटर के दायरे मे ब्लास्टिंग की अनुमति प्रदान नहीं की जाती। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से नक़्शे मे खसरा नंबर बदलकर  नियम विरुद्ध लीज आवंटित की गई है। खसरा न 1 मे ब्लास्टिंग की जा रही है जबकि खसरा नंबर 2 मे आबादी बसी हुई है।


स्थानीय ग्रामीणो ने बताया की प्रशासन को इस लीज़ के गलत आवंटन करने एवं निरस्त करने के लिए ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन खनन माफिया और अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है।

लीज निरस्त करो, नहीं तो करेंगे आंदोलन

स्थानीय लोगों द्वारा खनन रोके जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अनुचित ढंग से ब्लास्ट किए जाने से उनके मकान गिरने की कगार पर है। लीज धारक की लीज तत्काल निरस्त की जानी चाहिए। उन्होंने लीज निरस्त नहीं करने की स्थिति में आंदोलन का रास्ता अपनाने की बात कहीं। तथा
ब्लास्टिंग से हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *