Patrakaar, Balvinder Singh, Alwar 27 news
///सच के साथ आपके साथ/// 10/02/2026
उपखण्ड के खनन क्षेत्र गांव ओडेला की लीज संख्या 414 में हैवी ब्लास्टिंग के कारण शुक्रवार शाम चट्टान खिसकने से पानी से भरी गहरी खाई में पोकलेन मशीन के साथ लापता हुए आपरेटर रामानंद तिवारी की चौथे दिन भी तलाश जारी रही है। हालांकि एसडीआरएफ के गोताखोरों ने करीब 12 घंटे के प्रयास के बाद शनिवार शाम पोकलेन मशीन की लोकेशन को ट्रेस कर लिया था। लेकिन पोकलेन मशीन के साथ गहरे पानी में समाया रामानंद तिवारी मशीन के कैबिन में नहीं मिलने पर परिवार के साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई। रविवार दोपहर बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज करने को स्थानीय प्रशासन ने गाजियाबाद से इंडस्ट्रियल क्रेन के साथ भीलवाड़ा से 75-75 एचपी के दो पंप, रोशनी के लिए बड़े जनरेटर सहित कई आवश्यक मशीनों का इंतजाम किया है। अब सोमवार सुबह पोकलेन मशीन को खाई से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। जो देर शाम तक जारी रहे।
क्षेत्र में असुरक्षित खानों में खनन के सबसे बड़े जिम्मेदार जिला खनन विभाग से 24 घंटे तक घटनास्थल पर नहीं आने एवं बचाव कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबरों के बाद अब सोमवार सुबह विभाग के एसएई सहित डीजीएमएस (अजमेर) सत्यनारायण ईमुला मौके पर पहुंचे। और अब बचाव कार्य की कमान संभाले हुए हैं।संसाधनों की कमी आड़े आई, आज बड़े पंप लगाए जाएंगे
125 टन क्रेन के लिए तैयार आधे अधूरे प्लेटफार्म के बाद सोमवार अलसुबह गाजियाबाद से आई 160 टन हैवी ड्यूटी इंडस्ट्रियल क्रेन के लिए प्लेटफार्म बनाने की कवायद शुरू हुई। लेकिन गहरी खाई में चट्टानों के बीच फंसी पोकलेन मशीन को ऊंचाई से निकालने में दीली हो चुकी चट्टानों के खिसकने का भी पूरा जोखिम था। ऐसे में पहाड़ी की लगभग आधी ऊंचाई पर कम स्पेस में ही मजबूत प्लेटफार्म बनाने एवं क्रेन को सैट करने में पूरा दिन चला गया। प्लेटफार्म पर क्रेन सैट होने के बाद करीब चार बजे बाद
लापता ऑपरेटर के चाचा श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि एफआईआर के संबंध में यहां मौजूद थाने के अधिकारी से बात हो चुकी है। हमने उनसे कानूनी राय लेकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात बता दी है। एम्ई मनोज शर्मा एवं थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह सहित
बचाव टीम एनडीआरएफ के गोताखोरों पर नुकीली चट्टानों के बीच गहरे पानी में फंसी पोकलेन मशीन को क्रेन के रस्सों से बांधने का चेलेंज मिला। एमई मनोज शर्मा ने बताया कि इसके लिए पंजाब के एक एक्सपर्ट प्राइवेट गोताखोर को भी इस कार्य में लगाया गया। लेकिन इसने अंधेरा व ठंडक बढ़ने के साथ गोताखोर पानी में ठिठुरने लगे तो पोकलेन मशीन को निकालने का काम रोक देना पड़ा है। अब मंगलवार सुबह यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। देर शाम खाई से कि डीवाटरिंग का कार्य शुरू किया गया है।
भीलवाड़ा से 250 एचपी का पंपसेट मंगवाया गया
बचाव कार्य में जुटे है। एनडीआरएफ टीम के अनुसार पोकलेन मशीन को बाहर निकालने के बाद यदि रामानंद नहीं मिला तो खान से पानी बाहर करने की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। इसके लिए 75-75 एचपी के दो पंपसेट के अलावा भीलवाड़ा से 250 एचपी पंपसेट भी मंगाया है।
इधर… दो दिन से कांग्रेस के नेता पहुंचे, आपस में आरोप-प्रत्यारोप
सोमवार सुबह पूर्व विधायक साफिया जुबेर पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। यहां उन्होंने जिला खनन अधिकारी पर खनन माफिया से मिलकर अवैध व असुरक्षित खनन कराने के आरोप लगाए। साफिया जुबेर ने सभी अवैध एवं खतरे वाली खानों को तुरंत बन्द कराने की चेतावनी दी। वहीं शाम करीब पांच बजे राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे विधायक सुखवंत सिंह ने साफिया पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विधायक ने यहां माइनिंग क्षेत्र में क्या क्या किया। मेरे पास खनन को लेकर उनकी एफआईआर से लेकर तमाम कारनामे योज हैं। उनका पर्दाफाश करूंगा तो झेल नहीं पाएंगी

