Patrakaar Balvinder Singh //Alwar 27news
/// सच के साथ आपके साथ///
रामगढ़ कस्बे में स्टेट बैंक सामने गली में संचालित श्रीकृष्णा मेमोरियल प्राइवेट स्कूल में बंदरों ने कक्षा में घुस एक छात्र पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी बच्चों के अनुसार, विद्यालय की सातवीं कक्षा में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे कि अचानक बंदरों का एक झुंड खिड़की और दरवाजों से कक्षा में घुस आया। बंदरों को देख बच्चों के शोर मचाने से अफरा-तफरी मच गई। जिससे उत्पाती बंदर ने सातवीं कक्षा के छात्र यश पुत्र मनोज, निवासी चौमा के कान पर हमला कर उसे बुरी तरह काट लहूलुहान कर दिया।
बंदर के काटने से घायल बच्चा यश रोने लगा और कक्षा में मौजूद अन्य बच्चे भी दहशत में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ ने तुरंत कार्यवाही करते हुए घायल छात्र यश को तत्काल रामगढ़ उप जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।
स्कूल प्रबंधक अरुण गुप्ता ने बताया कि रामगढ़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन नगरपालिका और प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे पहले भी बंदरों के काटने से अनेकों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। अभी कुछ समय पहले भी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता दिनेश चौहान का कान काट लिया था जिसका जयपुर में उपचार हुआ था
लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले शांति शर्मा के घर में घुसकर बंदरों ने उन्हें भी घायल कर दिया था। इससे पूर्व भाजपा पदाधिकारी दिनेश चौहान पर भी बंदरों ने हमला किया था, जिससे उनके कान पर गंभीर चोट आई थी और उन्हें जयपुर में प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी थी।
लोगों ने बंदरों को पकड़ने की मांग की
कस्बे में लगातार हो रहे इन हमलों से लोगों में भय और आक्रोश है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरने लगे हैं। लोगों ने नगर पालिका और वन विभाग से शीघ्र ही इन बंदरों को पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

