पशुपालन विभाग ने पशुओं के लिए जागृत शिवर का किया आयोजित

img 20260121 144010


Patrakaar Balvinder Singh //Alwar 27 news

///सच के साथ आपके साथ// 22 January 2026

नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा मे पशुपालन विभाग के द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ प्रदीप सिंह वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अलवर ने बताया की  सरकार की एक     महत्वपूर्ण योजना गुरू गोलवलकर आँकाक्षी ब्लॉक विकास योजना के तहत पशुपालकों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालको को पशुओं मे होने वाली संक्रामक बीमारियों के प्रति टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक करना था। ग्रामीण क्षेत्रों मे पशुपालक, पशुओं के टीकाकरण के प्रति भ्रान्ति होने के कारण टीकाकरण नहीं करवाते। ऐसे पशुपालकों को टीकाकरण के फायदे बताकर जागरूक किया गया। साथ की सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी भी दी।मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी देकर उनके पशुओं के बीमा के. लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया। शिविर के दौरान 60 से अधिक पशुपालकों को जानकारी दी गई। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी उदय सिंह चौधरी, मुबीन खान, एलएसआई पाटा आसाराम चौधरी,सोनू एवं मिंदर मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *