नौगावा
अरावली बचाओ के लिए एक अनोखी पहल

img 20251224 wa0049

Patrakaar.Balvinder Singh

Alwar 27 news

//सच के साथ आपके साथ//

अरावली पहाड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। अरावली को बचाने की मांग को लेकर लड़ाई अब डिजिटल दुनिया से निकलकर जमीन पर उतर आई है।
अरावली बचाने के इस आंदोलन में ग्रामीण समुदायों से लेकर पर्यावरणविद और नेताओं तक, हजारों लोग जुड़ रहे हैं।
नौगावा नगरपालिका के जैन मिष्ठान के संचालक राकेश जैन ने अरावली बचाने के आंदोलन के लिए एक अनोखी पहल शुरू की। उन्होंने बच्चों मे अरावली के प्रति जागरूकता फैलाने के 100 बार “अरावली बचाओ” कागज पर लिखो और इनाम में समोसा खाओ अभियान की शुरुआत की। उनका कहना है की इस से बच्चों मे अरावली के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने माँग की पूरी अरावली रेंज को महत्वपूर्ण पारिस्थितिकीय क्षेत्र घोषित किया जाए और हर तरह के खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *