रामगढ़ में अरावली खनन के खिलाफ प्रदर्शन आक्रोश रैली निकाली राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा आंदोलन की चेतावनी

20251223 080231

Alwar 27 news ( सच के साथ आपके साथ)

पत्रकार बलविंदर सिंह

youtube.com/@alwar27news: रामगढ़ में अरावली खनन के खिलाफ प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालीः राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

रामगढ़ क्षेत्र में अरावली पर्वतमाला में हो रहे खनन के विरोध में सोमवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों युवाओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और खनन नहीं रुकने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

ये विरोध प्रदर्शन समाजसेवी जयराम मीणा और राजन सिंह के नेतृत्व में हुआ। युवाओं ने कस्बे के प्रमुख मार्गों से आक्रोश रैली निकाली, जो उपखंड कार्यालय पहुंची। यहां रामगढ़ एसडीएम बाबूलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान “अरावली बचाओ, देश बचाओ” जैसे नारे लगाए गए।युवाओं में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की आड़ में अरावली की पहाड़ियों पर हो रहे खनन को लेकर नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अरावली में खनन नहीं रोका गया तो जनहित में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

समाजसेवी जयराम मीणा ने बताया कि अलवर जिले में अवैध खनन चरम पर है, जिससे पहाड़ अंदर से खोखले हो रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि अरावली पर्वतमाला के नष्ट होने से क्षेत्र में जल संकट, पर्यावरणीय असंतुलन और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेंगी। सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की समीक्षा कर उन्हें रद्द करने की मांग की गई।
इंजीनियर समीर खान ने अरावली में 100 मीटर की परिधि को लेकर लागू नियमों के विरोध में ज्ञापन देने की बात कही। उन्होंने बताया कि ललावंडी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में ब्लास्टिंग और खनन से ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं। नियमों के अनुसार क्रशर प्लांट की दूरी 1500 मीटर होनी चाहिए, लेकिन कई जगह 300 मीटर के दायरे में ही धमाके हो रहे हैं। इससे भूजल स्तर गिर गया है और खेतों में पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे फसलें सूख रही हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान लवप्रीत सिंह, प्रिंसी सिंह, वेदप्रकाश, ज्ञान सिंह, शेरी सैनी, तुलसीराम सैनी, एडवोकेट अमित कसौटिया और गौरव सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *