ग्राम पंचायत पाटा में 78 साल से भी ज्यादा पुरानी हवेली का एक हिस्सा भरभरा कर गिरा,
बाल बाल बचे ग्रामीण

20251207 212733.jpg


पत्रकार बलविंदर सिंह // Alwar 27 news//

//सच के साथ

        आपके साथ//  7 December 2025
नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा में 78 साल पुरानी हवेली का एक जर्जर हिस्सा भरभरा कर गिर गया। आसपास से गुजर रहे ग्रामीण और पड़ोस में रहने वाले लोग बाल-बाल बचे।  पड़ोस में रहने वाली जनतों बाई ने बताया कि वह अपने घर में थे कि तभी अचानक तेज आवाज आई। बाहर आकर देखा तो पुरानी हवेली भरभरा कर गिर गई। उन्होंने बताया कि हमारे बच्चे यही खेलते रहते है। गनीमत रही की हादसे के समय बच्चे वहां नही थे अन्यथा किसी की भी जान जा सकती थी। उन्होंने बताया की प्रशासन को कई बार शिकायत कर दी गई। लेकिन अधिकारी आकर फोटो खींचकर खानापूर्ति करके चले जाते है। लेकिन कोई कार्यवाई नहीं करते।
वही घटना के समय वहां से गुजर रहे चरण सिंह बाल बाल बचे। उन्होंने बताया कि अचानक उनके सामने हवेली के पत्थर आकर गिरे।
ग्रामीणों के द्वारा गिराऊ हवेली को हटाने के लिए प्रशासन से काफी बार मांग की लेकिन प्रशासन ने हवेली मालिकों को नोटिस देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

वर्जन

व्यक्तिगत आदमी की हवेली थी। हटाने गए थे तो उन्होंने हटाने नहीं दिया।मकान मालिकों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है।

रतन सिंह
ग्राम विकास अधिकारी
ग्राम पंचायत पाटा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *