18 दिनों बाद हत्या के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ से दूर

20251207 083215.jpg

7 दिसंबर 2025
पत्रकार बलविंदर सिंह //Alwar 27 news//

 // सच के साथ आपके साथ//
नौगांवा थाना पुलिस ने 18 दिनों पहले 18 नवम्बर को ग्राम पंचायत रघुनाथगढ़ के तेलियाबास में जमीनी विवाद में हुए झगड़े में हुई दो व्यक्तियों की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि तेलियाबास में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में झगड़ा हो गया था जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक अलवर के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा दबिश देकर हत्या के दो आरोपियों इलियास पुत्र सुफेदा जाति मेंव उम्र 50 साल निवासी तेलियाबास व हमीदा पुत्र रोशन खान जाति मेंव उम्र 50 साल निवासी तेलियाबास को गिरफ्तार किया। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। थाना बिस्तर पर गठित टीम मे एसआई लक्ष्मण सिंह, एएसआई मुसद्दीलाल, हैड कांस्टेबल फजरूद्दीन, कॉन्स्टेबल बिजेंद्र सिंह ल,मंगलराम, देवेंद्र, जफर, महेंद्र, ओमप्रकाश , धर्मेंद्र मौजूद रहे।

सच के साथ आपके साथ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *