कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला लोगों को अच्छा संदेश दिया

20260714 081639

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा और मुबारिकपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सोमवार शाम फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल और वाहनों के साथ गश्त की। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस के मुताबिक मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना था।

गश्त के दौरान विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से बातचीत की। लोगों से कहा गया कि किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। पुलिस ने कहा कि आगामी त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा में ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *