किसान सभा ने बी पी एल परिवारों को 50 किलो राशन देने की मांग की

20260711 121418

अखिल भारतीय किसान सभा (36 कैनिंग लेन)
जिला अलवर राजस्थान

विषय —- किसान सभा ने बी पी एल परिवारों को 50 किलो राशन देने की मांग की

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव मुखत्यार सिंह करनावल ने बताया है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 में प्रस्तावित संशोधन के माध्यम से अन्त्योदय अन्न योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के बी पी एल कार्ड धारकों को मिलने वाले 35 किलो राशन को घटाकर प्रति सदस्य को मात्र सात किलो राशन ही देना चाहती है । 
साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के पास आय का अन्य कोई साधन नहीं है और वो मुश्किल से 35 किलो राशन से ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं ।
राशन घटाने से बच्चों में कुपोषण का ख़तरा बढ़ सकता है  ।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन को घटाकर 
पूंजीपतियों के लिए सुरक्षित सुरक्षित रखना चाहती है ।
किसान सभा के जिला सचिव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि यदि संशोधन करना है तो 35 किलो राशन को बढ़ाकर 50 किलो किया जाना चाहिए ।

मुखत्यार सिंह करनावल
जिला सचिव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *