Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///अखिल भारतीय किसान सभा जिला अलवर का 17 वां जिला सम्मेलन विवेकानंद चौक के पास पुरुषार्थी धर्मशाला में
11 बजे आयोजित हुआ । सम्मेलन का उद्घाटन राज्य से पदाधिकारी किसान नेता कामरेड संजय माधव ने झण्डा रोहण करके किया । सम्मेलन में जिले की सात तहसीलों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया ।
सर्वसम्मति से 14 सदस्यों की नयी जिला कार्यकारिणी गठित गई व एक पद रिक्त रखा गया । महेंद्र सिंह अलापुर को जिलाध्यक्ष , मुखत्यार सिंह करनावल महासचिव , लोकेश शर्मा बाम्बोली कोषाध्यक्ष , गुरनाम सिंह , जयराम यादव व ज्ञान चंद खाम्बरा को उपाध्यक्ष , उस्मान खान , समसुदीन खान व राहुल जाटव को संयुक्त सचिव , दलीप सिंह , सेवक सिंह पूरण , रमेश मंजोका , बन्त कौर , शान्ता कौर को सदस्य चुना गया ।
सम्मेलन को राज्य पदाधिकारी सदस्य कामरेड संजय माधव , किसान महापंचायत खैरथल तिजारा के जिलाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी , भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव भूपत सिंह बलिया , एटक के जिलाध्यक्ष राजकुमार बख्शी , एडवोकेट शब्बीर खान व हरीश महावर ने सम्बोधित किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता ज्ञान चंद खाम्बरा व संचालन मुखत्यार सिंह करनावल ने किया ।

