नौगांवा सड़क सुरक्षा लेकर वाहनों पर ब्लैक फिल्म, मॉडिफिकेशन और फ्लैशर लाइट पर सख्ती

img 20260608 wa0020

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///राजस्थान पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा वाहनों पर पद, जाति, नाम लिखी पट्टियां लगाने और काली फिल्म के उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए रविवार को नौगांवा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। दिनभर चली सघन जांच के दौरान अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, नो पार्किंग और अन्य नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल  40 चालान बनाए गए तथा  हजारों रुपए का जुर्माना वसूला गया।
नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे एवं थाना क्षेत्र में जांच के दौरान 19 नो पार्किंग, 15 रॉंग लेन ड्राइव, 3 बिना हेलमेट 2 सेटबेल्ट एवं 1 वाहन पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगी मिली, जिन पर चालान की कार्रवाई की गई। कुल 40मामलों में विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

नियमों के उल्लंघन से हो रहे सड़क हादसे

शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाहरी क्षेत्रों में टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। विभाग की ओर से हाल ही में ब्लैक फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न, वीआईपी नंबर प्लेट, फ्लैशर लाइट और वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि ऐसे वाहन मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं और कई बार सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। अवैध ब्लैक फिल्म से जहां वाहन के भीतर की गतिविधियां दिखाई नहीं देतीं, वहीं तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न और अनधिकृत फ्लैशर लाइट आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *