नौगांवा शेरपुर सडक पर 2 फुट तक भरा पानी, मोटरसाइकिल सवार हो रहे चोटिल

img 20260607 wa0047

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// नौगांवा से बाबा लालदास महाराज मंदिर शेरपुर जाने वाले रास्ते पर 2 फुट तक पानी भरा हुआ है। इस रास्ते से पैदल निकलना दुर्भर हो गया है। मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। लेकिन प्रशासन चैन की नींद सोया हुआ है। उसे आमजन की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।

सडक के किनारे स्थित दुकानदारो की रोजी रोटी पर संकट आ गया है। सडक पर दुकानों के आगे करीब 2 फुट पानी भरा हुआ है। जिसके कारण ग्राहक दुकानों पर ही नहीं आते। दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नगरपालिका स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के लिए अंधाधुंध पैसा लुटा रही है। सफाई का बजट भी बढ़ा दिया लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ पैसा लुटाया जा रहा है। सफाई कागजो तक सिमित है। पिछले कई सालो से जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मानसून आने वाला है ऐसे में स्थिति और भयावह हो जाएगी।
सबसे ज्यादा परेशानी बाबा के भक्तो को हो रही है। मेवात के महान संत बाबालालादास महाराज हिन्दू एवं मुस्लिमो की आस्था का केंद्र है। बाबा के भक्त दंडोती लगाते हुए बाबा के दर जाते है। लेकिन जल भराव से उनके सामने भी मुश्किलें ख़डी हो गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है की अगर शीघ्र ही समस्या का समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चक्काजाम किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वर्जन

सडक के एक तरफ नाला निर्माण का काम शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ के नाले की सफाई का टेंडर जारी कर दिया है। 15 जून तक सड़क पर पानी निकासी की पूर्ण व्यवस्था कर दी जाएगी।

सौरभ तायल
कनिष्ठ अभियंता
नगरपालिका नौगांवा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *