नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई साइबर के खिलाफ ऑपरेशन म्यूल हंटर व साईबर संग्राम अभियान 2.0 के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से घर बैठे पैन पेंसिल पैकिंग कर पैसे कमाने के प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर लोगों से साईबर ठगी

20260606 114739

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///ऑपरेशन म्यूल हंटर व साईबर संग्राम अभियान 2.0 के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से घर बैठे पैन पेंसिल पैकिंग कर पैसे कमाने के प्रलोभन भरे फर्जी पोस्ट डालकर लोगों से साईबर ठगी के 03 आरोपी गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी निरूद्ध

04 मोबाईल, 03 बैंक पास बुक, 03 चैक बुक, 03 एटीएम कार्ड, 01 ट्रैक्टर व 01 बोलेरो जप्त ।

श्री सुधीर चौधरी (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अलवर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में ऑनलाईन ठगी, सैक्सटोर्शन, ओएलएक्स, म्यूल अकाउन्ट, फर्जी एटीएम, फर्जी सिम (POS) आदि फ्रॉड के विरुद्ध डॉ० दीपक कुमार अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला अलवर व डॉ० प्रियंका रघुवंशी अति० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला अलवर के निकटतम सुपरविजन में श्री अजीत सिंह बडसरा पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना रामगढ, श्री हितेश शर्मा पु०नि० थानाधिकारी थाना नौगावां मय टीमों द्वारा साईबर ठगी के 02 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपी गिरफ्तार व 01 एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर 04 मोबाईल, 04 सिम कार्ड, 03 बैंक पास बुक, 03 चैक बुक, 03 एटीएम कार्ड व धारा 207 एमवी एक्ट में 01 फार्मट्रक ट्रैक्टर व 01 बोलेरो को जप्त किया गया। उक्त प्रकरणों में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपीः- 1. शौकत पुत्र कासम जाति मेव उम्र 20 साल निवासी खानपुर थाना रामगढ जिला अलवर (रामगढ)

  1. शाहरूख पुत्र शौकत अली उम्र 22 साल जाति मेव निवासी कालाघाटा पुलिस थाना नौगावां (नौगावा)
  2. शौकीन पुत्र शौकत अली उम्र 22 साल जाति मेव निवासी कालाघाटा पुलिस

थाना नौगावां जिला अलवर (नौगावा)

  1. एक बाल अपचारी निरुद्ध (नौगावा)

बरामदगीः- 04 एण्ड्रोड मोबाईल व 04 सिम कार्ड, 03 बैक पास बुक, 03 चैक बुक, 03 एटीएम कार्ड व धारा 207 एमवी एक्ट में एक फार्मट्रक ट्रैक्टर एक बोलेरो

तरीका-ए-वारदातः ऑनलाईन अनजान लोगों के व्हाट्सअप पर मैसेज भेजकर पेन पैंसिल पेकिंग करवाने का झांसा देकर बेरोजगार लोगों को जॉब दिलाने के नाम पर ठगी कर ऑनलाईन फर्जी खातों में रुपये डलवाना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *