कांग्रेस का महंगाई, बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शनः आर्यन जुबेर खान बोले- युवाओं का भविष्य पेपर लीक से प्रभावित

20260604 070735

रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को कांग्रेस ने’ संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विमल चंद्र जैन ने कहा- कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को पहचान कर उन्हें संगठन में उचित जिम्मेदारी और सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि मजबूत कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की

कांग्रेस नेता ने कहा उपचुनाव में प्रदर्शन अच्छा :-

कांग्रेस नेता अमित भारद्वाज ने हाल ही में हुए उपचुनाव का उल्लेख करते हुए बताया कि कांग्रेस ने चुनाव में मजबूत प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान को जनता का अच्छा समर्थन मिला था। अमित भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

पूर्व सरपंच कमलचंद जाटव ने कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

महंगाई, बेरोजगारी पर चिंता जताई

कांग्रेस नेता आर्यन जुबेर खान ने बैठक को संबोधित करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है, जबकि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। आर्यन खान ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया :-

बैठक के बाद दोपहर करीब दो बजे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कस्बे में एक रैली निकाली। यह रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में, एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार अंकित गुप्ता को विभिन्न जनसमस्याओं और राष्ट्रीय मुद्दों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे :-

इसमें कांग्रेस नेता आर्यन जुबेर खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रवीण व्यास, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई और कांग्रेस ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *