अंजुमन शिक्षा विकास समिति ने दिमाग से विक्षप्त व्यक्ति की बेटियों की शादी में भात भरा।

img 20260527 wa0009


Alwar 27 news/// सच के साथ आपके साथ///रामगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के पिपरोली गांव में दिनांक 25 /05 /2026 को एक दिमाग से विक्षप्त व्यक्ति आसु खान चौकीदार मिंया की दो बेटियों की शादी थी। जिसमें अंजुमन शिक्षा विकास समिति सदस्यों ने सोमवार देर शाम पिपरोली गांव पंहुच दोनों बेटियों कि शादी का भात भरा जिसमें 24000 रुपया नगद और वस्त्र आदि भेट किए।

अंजुमन शिक्षा विकास समिति अध्यक्ष एवं पंचायत समिति प्रधान नसरु खान ने बताया कि आसू खा चौकीदार मिंया
बहुत ही दयनिय और असहाय व्यक्ति है इसकी 9 लड़कियां हैं और एक लड़का है । लडके को मुंह का कैंसर होने से कमाने में सक्षम नहीं है । नौ लड़कियों में से सात लडकीयौ की शादी पूर्व में कर दी गई है और अब 2 लड़कियों तरजीना वे मोनिशा की बारात गांव सोलपुर हरियाणा फिरोजपुर झिरका से आई थी। जिसमें अंजुमन शिक्षा विकास समिति सदस्यों ने शादी में पहुंच 24000 रुपया नगद और कपड़े आदि दिए ।
भात भरने के दौरान अंजुमन शिक्षा विकास समिति अध्यक्ष प्रधान नसरू खान , रामगढ़  कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष हकमू दीन साडोडोली ,मजलिस खान मेव खेड़ा, हनीफ खान राशन डीलर पाटन भान ,नूर मोहम्मद फौजी बनजीर का डायरेक्टर , शेर मोहम्मद नाडका, पूर्व सरपंच इश्तियाक खान, पिपरौली पार्षद डॉक्टर इस्लाम खान, पिपरौली आसम खान, अकरम ,अयान टेंट ,कमाल खान सहित गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *