Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// 21/05/2026 को कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा में एक्सिस बैंक व इब्तिदा संस्था के द्वारा दो दिवसीय आजीविका सखियों का प्रशिक्षण किया गया। जिसमें 35 गांवों से आजीविका सखियों ने भाग लिया।लोकेशन कॉर्डिनेटर जगराम सिंह चौधरी ने उन्नत पशुपालन ,बागवानी,हाईटेक खेती पर प्रशिक्षण किया ।इसी दौरान कृषि सम्बन्धी राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।जैसे फार्म पौंड,तारबंदी,पशुओं के लिए केटल शेड,पाइप लाइन ,मनरेगा योजनाओं के बारे में बताया।कृषि विज्ञान केंद्र से डॉक्टर कमलेश यादव ने सब्जी फसल,बागवानी में होने वाली बीमारियों के बारे में जैसे जड़गलन,निमाटोड बीमारियों के रोकथाम के लिए , आवश्यक उपाय व दवाई बताई। रविन्द्र ग्राम सेवक ,ग्राम पंचायत चिड़वा । ग्राम सेवक ने फार्म पॉन्ड,तारबंदी की लागत, आकार,सब्सिडी,दस्तावेजों को बारीकी से बताया। नौगांवा पशु चिकित्सालय से डॉक्टर भगवान सहाय के द्वारा उन्नत पशुपालन,रख रखाव ,मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दी । डॉक्टर हंसराज माली कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा ने कपास ,बाजरा फसल का प्रशिक्षण किया।डॉक्टर सुभाष यादव कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा से सूक्ष्म सिंचाई में ड्रिप,लेजर,मिनी स्प्रिंकलर का उपयोग करने के लिए बताया। इब्तिदा संस्था से मुकेश राठी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे पेंशन ,पालनहार,पी एम आवास ,पी डी एस, लाडो प्रोत्साहन योजना आदि योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण किया।इस मौके पर रामगढ़ लोकेशन के स्टाफ जीतराम,वेदप्रकाश, ,उकील,भाग्य श्री सैनी,भगवान देई ,मीरा सैनी, रामा देवी,पूनम आजीविका सखी गुलाबो,राजरानी, वरिसा,निर्मला,अनीता, डिम्पल देवी,रजनी शीला अनिता मीरा निर्मला राजबाला मीना रविता बंटी मौजूद रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र में आजीविका सखियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ

