Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत हाजीपुर के गांव मौहम्मदपुर में
भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोशित है।
पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में पिछले दो तीन महीने से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या से नाराज महिलाओं ने मंगलवार शाम को प्रशासन और जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व वार्ड पंच ने बताया कि गांव में करीब 5 महीनों से पानी की समस्या बनी हुई है। जेजेएम योजना के तहत गांव में 1 करोड़ 17 लाख की लागत से टंकी और बोरिंग का काम हुआ लेकिन
उसका कोई फायदा गाँववालो को नहीं मिला। जेजेएम के तहत की गई बोरिंग में पीने योग्य पानी नहीं है। उस पानी से त्वचा संबंधित बीमारियां हो जाती है। जो गांव में एकमात्र बोरिंग है उसमें भी पानी कम हो गया है, जिसके कारण पूरे गांव में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
महिलाओं ने बताया कि गांव में पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि जिला कलेक्टर को भी समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन उसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ मजबूर होकर जलदाय कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन करेंगी।
अधियंता बोले- पंचायत की जिम्मेदारी
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सियाराम गुर्जर ने बताया कि जेजेएम योजना के तहत बनी टंकी को ग्राम पंचायत को हैंड ओवर के दिया है। अब उसकी संचालन की जिम्मेदारी पंचायत की है। ग्रामीणों को कमेटी बनाकर उसका संचालन करवाना चाहिए।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत और विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, जबकि गांव के लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने बताया कि ग्रामीण जगह चिह्नित कर ले । वहां एक और बोर करवा देंगे, जिससे पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
नौगांवा क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर में भीषण गर्मी में पानी पीके लिए त्राहिमाम

