:-पत्रकार मनोहरी लाल सैनी नौगावा ///Alwar 27 news///नौगांवा नगरपालिका में सविंधान निर्माता एवं देश के पहले कानून मंत्री बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती दिल्ली रोड स्थित कपूर धर्मशाला में बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी एवं भीमराव अम्बेडकर शिक्षा समिति नौगावा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अथितियों के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। सभी अतिथियों का समिति की तरफ से माल्यार्पण के , साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष बुद्धसिंह फ़ौजी नें बताया की कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले एवं सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाली समाज की 41 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुत किए गए। । उसके बाद डीजे, व विभिन्न झाकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा कपूर धर्मशाला से प्रारम्भ हुई और नौगावा के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई। जिसमें समाज की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के विचारों एवं उनके योगदान को जन जन तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया की बाबा साहब नें हमें केवल अधिकार ही नहीं दिए बल्कि आत्मसम्मान और न्याय की राह भी दिखाई। नारी सशक्तिकरण की नींव रखी। मंच संचालन नेतराम वर्मा ने किया। इस दौरान भीम आर्मी रामगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा चरण सिंह, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष रामकुमार, भीमराव अम्बेडकर समिति। नौगांव वा ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धसिंह फ़ौजी, राजू मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीम चेतीवाल, राजेन्द्र सैनी, ऋतुराज गुर्जर, डॉ नरेश, सचिन मेघवाल, दयानंद फंसल, सुनील गड़ई, बंशीलाल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
सविंधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

