Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद करीब 1 बजे के आसपास तेज धूल भरी आंधी चली और फिर बारिश शुरू हो गई। लगातार तीसरे दिन मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
इससे पहले सोमवार देर शाम को भी इलाके में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। बदलते मौसम के कारण वातावरण में ठंडक बढ़ गई है और कुछ दिन पहले तक पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है।बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहले जहां दिन के समय तेज गर्मी महसूस की जा रही थी, वहीं अब हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। मौसम में आई इस ठंडक से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बन गई है।
गेहूं की कटाई के बीच बढ़ी किसानों की परेशानी
क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई का काम चल रहा है। किसानों के अनुसार करीब 90 प्रतिशत गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है, जबकि लगभग 10 प्रतिशत फसल अभी भी खेतों में खड़ी है।
बारिश और आंधी के कारण किसान बची हुई फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित करने में जुट गए हैं। कई किसान दिन-रात खेतों में कटाई का काम कर रहे हैं, ताकि फसल को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
ओलावृष्टि से भारी नुकसान की आशंका
किसानों का कहना है कि यदि इस दौरान तेज बारिश या ओलावृष्टि होती है तो खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में मौसम का साफ रहना बेहद जरूरी है।
किसानों का मानना है कि यदि अगले 8 से 10 दिनों तक मौसम साफ रहता है तो क्षेत्र में गेहूं की शत-प्रतिशत कटाई पूरी हो जाएगी और फसल को नुकसान का खतरा टल जाएगा।
जिन किसानों ने गेहूं की फसल बोई थी, वे भी इन दिनों तेजी से कटाई में लगे हुए हैं। उनके लिए आने वाले कुछ दिन बेहद अहम हैं, क्योंकि इसी दौरान फसल की कटाई पूरी करनी है।
फिलहाल रामगढ़ क्षेत्र में सभी की नजरें मौसम के अगले रुख पर टिकी हुई हैं, क्योंकि मौसम का बदलता मिजाज किसानों के लिए चिंता और चुनौती दोनों बन गया है।
नौगांव क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिशः गेहूं की पकी फसल भीगी, किसानों को भारी नुकसान की आशंका

