विशाल कुश्ती दंगल में एक लाख का कामडा शेरा पहलवान के नाम

img 20260330 182011

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगावा नगर पालिका में नगरपालिका वासियों के सहयोग से विशाल कुस्ती दंगल का आयोजन सरकारी अस्पताल के पास मैदान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह रहे।कुस्ती देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। कुस्ती दंगल में हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के पहलवानो ने जोर आजमाइश की। दंगल कमेटी की तरफ से आयोजित 300 से अधिक पहलवानो ने दम दिखाया।

21000 एवं 51000 का कामडे बराबरी पर छूटे।

अंतिम कामड़ा 1 लाख रुपए के लिए भारत केसरी का ख़िताब प्राप्त फतेहाबाद हाथरस के शेरा पहलवान और गोदडी झज्जर के चिराग के बीच लड़ा गया। शेरा पहलवान ने चिराग पहलवान को पटक देते हुए 1 लाख का कामड़ा अपने नाम किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरुस्कार की राशि प्रदान की गई।समाजसेवियो के द्वारा मेडल एवं मोमेंटो देकर पहलवानो का स्वागत किया गया।

कुस्ती देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा।

असत्य पर सत्य की हुई जीत

देर शाम सनातन धर्म कमेटी ने नगरपालिकावासियो के सहयोग से रावण का दहन किया गया। रावण दहन को देखने के लिए
आस पास के गाँवों से सैकड़ों लोगो मेला स्थल पहुँचे। श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान का अभिनय कर रहे कलाकार बैंड बाजो और डीजे के साथ रथ पर सवार होकर दिल्ली रोड स्थित सैनी मंदिर से रवाना होते हुए बस स्टैंड पहुचे जहाँ रावण के साथ युद्ध का मंचन किया गया और रावण का अग्निबाण से दहन किया। अग्निबाण लगते ही अहंकार का प्रतीक रावण का पुतला धू धू कर जल उठा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *