जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा एक पक्ष पहुंचा थाने में

img 20260316 190948

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत रसगन के गाँव सैकमाबास में जमीन को लेकर के पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से डरकर परिवार घर छोड़कर नौगांवा थाने पहुँचा।
पीडीत रणजीत पुत्र केशर दास जाति ओड निवासी सैकमाबास ने बताया कि गांव में उनकी डेढ़ बीघा जमीन है, जिसपर उसके चाचा ताऊ का परिवार कब्जा करना चाहते है। सुबह 9 बजे गाँव के लोगों के सामने पंचायत में धोखे से बुलाया और जमीन अपने नाम करवाने के लिए धमकी देने लगे। मना करने पर
ओमप्रकाश,जगदीश,सुरेश,अमरजीत , ताराराम, दर्शन, मानसिंह, अनिल, नोताराम, महेंद्र, मुकेश ने उस पर और उसके भाई बलबीर पर कुल्हाड़ी व तलवार से हमला कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी। अब शाम 7.30 बजे के करीब इन लोगों ने फिर लाठी-डंडो एवं धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। और परिवार को बेघर कर दिया।
नौगांवा थाना पुलिस ने सूचना पर तुरंत गाँव में दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पीड़ित परिवार को समझाइश कर घर भेजा।
नौगांवा थाने के एएसआई झम्मन सिंह ने बताया कि झगड़े कि सूचना पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *