Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ/// 1 मार्च 2026 मुबारिकपुर ग्राम पंचायत मे में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन शिव मंदिर बगीची में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्जवलित कर की गई।
कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ
विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर साफा बांध कलश धारण कर यात्रा निकाली। 201 कलशों की यात्रा डीजे एवं बैंड बाजों के साथ शिव मंदिर बगीची से रवाना हुई तथा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई वापिस शिव मंदिर पहुंची। इस कलश यात्रा को मातृशक्ति के प्रतीक के रूप में पेश किया गया। ढोल-नगाड़ों, विभिन्न झांकियों व जयघोष के बीच निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्म और संस्कृति के रंग में रंग दिया
आयोजको ने बताया कि कलश यात्रा के जरिए सम्मेलन में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महिला एकत्रीकरण के जरिए यह संदेश दिया गया कि समाज की सांस्कृतिक रक्षा और संस्कारों का संवहन मातृशक्ति के बिना संभव नहीं है।
आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में भजन, श्लोक, शौर्यगाथाएं, लोक-नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सनातन परंपरा को जीवंत रूप में पेश किया गया। इन प्रस्तुतियों ने युवाओं को इतिहास से जोड़ने और समाज को अपनी जड़ों पर गर्व करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन के मंच से समाज से आह्वान किया गया कि मत, पंथ और क्षेत्र से ऊपर उठकर हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा।एकजुट समाज ही संस्कृति की रक्षा, आने वाली पीढ़ियों को संस्कार देने और राष्ट्र को सशक्त बनाने में सक्षम है।
नौगांव क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में शनिवार को विराट हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन शिव मंदिर में बगीची में किया गया

