नौगांव में आयोजित श्री श्याम जागरण में झूमे श्रद्धालु

screenshot 20260301 090848

Alwar 27 news ///सच के साथ आपके साथ///

नौगांवा नगरपालिका में प्रथम श्रीश्याम जागरण का आयोजन श्रीश्याम सखा परिवार नौगांवा के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रिया गार्डन मे किया गया।  श्रीश्याम सखा परिवार नौगांवा के द्वारा सभी अथितियों का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर एवं खाटूश्याम की प्रतिमा देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के ज्योति प्रज्जवलित कर की गई।
इस अवसर पर श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया और मन मोहक श्रृंगार किया गया। ज्योति जलाकर और पूजा अर्चना के साथ जागरण की शुरुआत हुई। जागरण में सुमन तंवर, कोमल चौपड़ा व साहिल आनंद ने भजनों का ऐसा समा बांध की पंडाल में बैठे श्रद्धालु नाचे बिना रहे नहीं रह सके
जागरण मे भक्तों पर इत्र वर्षा  एवं पुष्प वर्षा की गई।  कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। जागरण के दौरान नौगांव थाना अधिकारी हितेश शर्मा,गुलशन पटेल, श्यामवीर पटेल, छगन चेतीवाल अनिल सोनी,बबलू सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *