नौगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाटा के गांव नगला चिरावड़ा देवी थान मनसा माता मंदिर पर 23 फरवरी श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी

img 20260221 wa0076




नौगावा तहसील की ग्राम पंचायत पाटा के गांव नंगला चिरावड़ा देवी का थान स्थित मंशा माता मंदिर पर सातवीं भागवत कथा का आयोजन 23 फरवरी से 2 मार्च तक किया जावेगा। मंशा मंदिर कमेटी के सेवकों ने बताया कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष सप्तम श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जावेगा। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के पं रविकांत शास्त्री के द्वारा प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा।  कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा भी निकाली जावेगी। 26 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। कथा के दौरान वृंदावन कि आकर्षक झाकिंया भी दिखाई जाएगी। समापन पर श्रदालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

फ़रीदाबाद से कथा सुनने आएंगे भक्त
कथा आयोजकों के द्वारा फरीदाबाद से माता के मंदिर के लिए कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के निशुल्क बस की व्यवस्था की गईं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *