अलवर के नौगांवा में विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

img 20260221 073639

Alwar 27 news/// सच के साथ आपके साथ ///

21 फरवरी 2026

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नाखनोल में एक विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय उषा बाई औड राजपूत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से डाबरी गांव, थाना नौगांवा की रहने वाली थी।
जानकारी के अनुसार उषा बाई का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व नाखनोल निवासी रंजीत के साथ हुआ था। पीहर पक्ष का आरोप है कि रंजीत कोई काम-धंधा नहीं करता था और शराब के नशे में अक्सर उषा के साथ मारपीट व प्रताड़ना करता रहता था। इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते उषा की मौत हुई है, जिसे वे हत्या मान रहे हैं।
घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है, जब ससुराल के समीप रहने वाले पड़ोसियों ने पीहर पक्ष को सूचना दी कि उषा कुएं में गिर गई है। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत अलवर पहुंचे और गंभीर हालत में उषा को निजी अस्पतालों में भर्ती कराने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार तीन निजी अस्पतालों में दिखाने के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया, लेकिन जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उषा ने दम तोड़ दिया।
मृतका के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं, जो सूचना मिलते ही वहां से रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा पीहर पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *