Patrakaar. Balvinder Singh //Alwar 27 news//
///सच के साथ आपके साथ/// 13/02/2026
रामगढ़ में किसानों और ग्रामीणों ने गुरुवार को रामगढ़ एसडीएम बाबूलाल वर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। और ओडेला मे किसानों ने एडीएम-एडिशनल एसपी से मुलाकात की ने जिसमें किसानों के हितों से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दों पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की गई है। ज्ञापन में भारत-अमेरिका ट्रेड डील की समीक्षा, अरावली पर्वतमाला का संरक्षण और यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग उठाई है।
किसानों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि विदेशी कृषि उत्पाद सस्ते दामों पर भारतीय बाजार में आएंगे, तो स्थानीय किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। जिससे छोटे और सीमांत किसानों पर आर्थिक संकट गहरा सकता है। किसानों ने केंद्र सरकार से इस समझौते की समीक्षा कर अन्नदाताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में राजस्थान की जीवनरेखा मानी जाने वाली अरावली पर्वतमाला के संरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।किसानों ने बताया कि अरावली क्षेत्र पर्यावरण संतुलन, वर्षा चक्र और भूजल स्तर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्वतमाला को क्षति पहुंचने से खेती, पशुपालन और आमजन का जीवन प्रभावित होगा। इसलिए अरावली में खनन और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाकर इसे संरक्षित किया जाना चाहिए। साथ ही उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गई। किसानों और ग्रामीणों का मानना है कि शिक्षा में समानता ही देश के संतुलित विकास का आधार है। ज्ञापन में विश्वास व्यक्त किया गया है कि प्रधानमंत्री किसानों, युवाओं और आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व सरपंच कमल जाटव, एडवोकेट राजाराम, फ़ख़रुद्दीन, हरि राम, दिन मोहम्मद, नियामत फ़ौजी, वीरेंद्र सिंह, संदीप लोंगवाल और जितेंद्र यादव सहित कई ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे।

