श्रद्धा वे उल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी का पूर्व पर्व

img 20260123 wa0041

Patrakaar Balvinder Singh,Alwar 27 news

/// सच के साथ आपके साथ/// 24 January 2026

शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में ज्ञान, कला और संस्कारों की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना के साथ बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विधार्थियो ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी के महत्व पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।  छात्र–छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य  ने विद्यार्थियों को बताया कि बसंत पंचमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, सृजन और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
व्याख्याता रामनिवास यादव ने बताया कि विद्यालय में प्रातः 11 बजे मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया उसके बाद एसडीएमसी बैठक आयोजित की गई। विद्यार्थीयों के द्वारा निपुण मेला आयोजित किया गया। बसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया।सभी विधार्थियो के लिए कृष्ण भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नरेश जैन आजाद, भीम चेतीवाल, राजेंद्र सैनी, करण गुर्जर सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *