मस्जिद में अजान के दौरान माइक में करंट, इमाम गंभीर रूप से घायल

img 20260123 wa0050

पत्रकार बलविंदर सिंह ///अलवर 27 न्यूज़

///सच के साथ आपके साथ/// 24 January 2026

अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव नगंला भूरिया में बीती रात करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। मस्जिद में नमाज की अजान देते समय माइक में अचानक करंट आ गया, जिससे इमाम ईसब खान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजान के दौरान जैसे ही इमाम ने माइक पकड़ा, उन्हें तेज झटका लगा और वे वहीं गिर पड़े। घटना के बाद मस्जिद में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर घायल इमाम को प्राथमिक उपचार के लिए नौगांवा अस्पताल पहुंचाया। इमाम की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अलवर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार करंट लगने से शरीर के कुछ हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर नौगांवा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में माइक और बिजली के तारों में खराबी की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से धार्मिक स्थलों में विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *