Patrakaar Balvinder Singh //Alwar 27 news
///सच के साथ आपके साथ///
नौगांवा थाना पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अलवर के निर्देशन एवं रामगढ़ वृत्ताधिकारी के नेतृत्व मे थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा अवैध हथकड शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 लीटर अवैध हथकड शराब ले जाते जंगीर सिह पुत्र अमरसिह उम्र 55 साल निवासी फुटाकी थाना सीकरी जिला डीग को गिरफ्तार किया गया। घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर मामला दर्ज किया गया।कार्रवाई के दौरान प्रशिक्षु योगेश कुमार आरपीएस, एएसआई सतीश, कांस्टेबल ओमप्रकाश,देवेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह मौजूद रहे।

