फर्जी एटीएम कार्ड से रुपए निकालने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

20260110 091105

Patrakaar Balvinder Singh, Alwar 27 news

//सच के साथ आपके साथ// 10 January 2026



नौगांवा थाना पुलिस ने सायबर संग्राम अभियान के तहत फर्जी एटीएम कार्ड से रुपए निकालने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक फर्जी एटीएम और ₹20000 नगद बरामद किए। नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन ठगी,सेक्सटोर्शन,ओएलएक्स, म्यूल अकाउंट,फर्जी एटीएम, फर्जी सिम आदि फ्रॉड के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नौगावा थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। सूचना तंत्र एवं तकनीकी सहायक तकनीकी साधनों की सहायता से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक के एटीएम पर एक व्यक्ति के द्वारा क्लोन एटीएम कार्ड से रुपए निकालने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम के द्वारा दबीश दी गई तो एक व्यक्ति एटीएम के क्लोन कार्ड से रुपए निकालता मिला। आरोपी मोईन पुत्र अनवर जाति मेंव  उम्र 19 साल निवासी पथराली थाना फिरोजपुर झिरका नूंह कों गिरफ्तार कर उसके पास से एक फर्जी एटीएम, ₹20000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कों बरामद किया गया।  आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। कार्रवाई के दौरान एएसआई सतीश, कांस्टेबल ओमप्रकाश, जफ्फर मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *