परिवहन विभाग की कार्रवाई से डंपर चालकों में मचा हड़कंप,

20260109 081113

Patrakaar, Balvinder Singh, Alwar 27 news

//सच के साथ आपके साथ//

नौगांवा मे परिवहन विभाग गुरुवार कों बकाया ई रवन्ना एवं बकाया टैक्स के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई के मूड मे नजर आया। विभाग ने बकाया ईरवन्ना डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबरी एवं ओवरलोड दो डंपरों कों जब्त किया।
परिवहन विभाग अलवर के आरटीओ प्रदीप चौधरी ने बताया कि बकाया ई-रवन्ना और भारी वाहनों के बकाया टैक्स पर कार्रवाई के तहत दो डंपरों कों जब्त करने की कार्रवाई की गई है। एक डंपर पर 80000 एवं दूसरे पर 13400 रुपए बकाया है। डंपर चालकों ने नंबर प्लेट कों ग्रीस लगाकर या कपड़े से ढक रखा था इसलिए उनपर 5000 रुपए अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के द्वारा एमनेस्टी योजना के तहत बकाया ई -रवन्ना वाहनों पर 95 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने वाहन स्वामियों से ई-रवन्ना प्रकरणों एवं बकाया टैक्स का निस्तारण करवाने की अपील की है।
परिवहन विभाग कि कार्रवाई खत्म होने के कुछ देर बाद ही बिना नंबरों के पत्थरों से भरे ओवरलोड डंपर फिर सड़कों पर दौड़ते नजर आए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *