नौगांवा थाना पुलिस ने सायबर जागरूकता एवं सुधार अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ की समझाइश

20260109 080232

Patrakaar Balvinder Singh// Alwar 27 news//

सच के साथ

आपके साथ//



पुलिस प्रशासन के द्वारा नौगावा तहसील की ग्राम पंचायत खोहड़ाकरमाली मे सायबर अपराध जागरूकता एवं सुधार अभियान के तहत  ग्रामीणों से समझाइश की गई।  समझाइश अभियान मे बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।

नौगावा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने ग्रामीणों से समझाइश करते हुए कहा कि मेवात अंचल सायबर क्राइम मे 5वें नंबर पर आ चूका है। कम समय मे बिना मेहनत के रूपये  के लालच मे आकर युवा एवं नाबालिग सायबर अपराध कर रहे है। देश मे ऐसी तकनीके आ गईं गई है जिससे जुर्म करने वाला चाहे वह कितना ही शातिर हो वह कनून के. पंजे से नहीं बच सकता
नौगांवा थानाधिकारी ने बताया कि  पिछले साल से कानून मे नया प्रावधान आ गया है जिसके तहत आपराधिक तरीके से या आय से अधिक सम्पति को सरकार द्वारा कुर्क किया जावेगा।  युवाओं को समझाया कि अपराध की इस बीमारी से तौबा कर ले। संकल्प ले बुराई मिटाने मे प्रशासन के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ देंगे।
उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया की वो क्षेत्र से इस बुराई को दूर करने मे पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान जफ़रुदीन, सुरेश चंद,रमेश चंद, इस्माइल खान, सैकुल खान, रिछपाल जाटव, मिजाज, लल्लूराम,फूलचंद,चेतराम,सिराज, राजकीय विद्यालय के बच्चों सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *